बैकलेस रेड गाउन पहन इवेंट में पहुंची रश्मिका मंदाना, तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

By: Pinki Sun, 17 July 2022 11:49:45

बैकलेस रेड गाउन पहन इवेंट में पहुंची रश्मिका मंदाना, तस्वीरों में देखें एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

'पुष्पा: द राइज' के बाद रश्मिका मंदाना फैंस की फेवरेट होने के साथ नेशनल क्रश भी बन चुकी हैं। पुष्पा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद फैंस के बीच रश्मिका की दीवानगी और बढ़ गई है। रश्मि मंदाना अपनी एक्टिंग के साथ अपने फैशन सेंस को लेकर भी फैंस के दिलों को जीत रही हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना को एक मुंबई में आयोजित इवेंट में देखा गया था और इस दौरान उन्हें हर कोई निहारता रह गया। तस्वीर में अभिनेत्री के सिजलिंग लुक की खूब तारीफ हो रही है। बैकलेस रेड गाउन में रश्मिका मंदाना इतनी खुबसूरत लग रही थी कि इवेंट में मौजूद लोगों के लिए उनपर से नजरें हटाना मुश्किल हो रहा था। रश्मिका मंदाना ने रेड ब्लैकलेस ड्रेस संग अपने लुक को ग्लोइंग मेकअप के साथ कंप्लीट किया यह। न्यूड लिपस्टिक, शिमरी आईशैडो, आईलाइनर और मस्कारा में रश्मिका का लुक देखते ही बनता। रेड ब्लैकलेस ड्रेस में रश्मिका का लुक वाकई में इलेक्ट्रिफाइंग था। फैंस उनकी तस्वीरों को बार-बार निहार रहे हैं। इन पिक्चर्स पर 18 लाख से ज्यादा लोग इन्हें लाइक कर चुके हैं और कमेंट्स की तो लाइन लग गई है।

बॉलीवुड में जलवे बिखेरने को तैयार

रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा में धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड में भी अपने जलवे बिखेरने को तैयार हैं। रश्मिका जल्द ही रणबीर कपूर संग फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली है। इसके अलावा रश्मिका 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग भी दिखेंगी। अब यह देखना होगा कि साउथ सिनेमा में राज करने वाली रश्मिका को बॉलीवुड में दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

ये भी पढ़े :

# 50 की उम्र में Rahul Khanna ने शेयर की अपनी न्यूड तस्वीर, खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाई मलाइका-नेहा

# यूं हीं नहीं धड़का ललित मोदी के लिए सुष्मिता का दिल, 12,000 करोड़ के बिजनेस के है मालिक, लंदन में ठाठ से रहते हैं 14 कमरों वाले बंगले में

# टीवी की संस्कारी बहू ने फ्लाइट में तोड़ी मर्यादा, राहुल वैद्य के साथ किया लिपलॉक; फोटो वायरल

# आलिया भट्ट ने इतनी जल्दी क्यों की बेबी की प्लानिंग, रणबीर कपूर ने बताया मन में उठ रहे थे ये सवाल

# Karan Johar VS Kartik Aaryan: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से टकराएगा 'शहजादा'!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com